Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जोफ्रा आर्चर ने शेयर कीं अस्पताल से अपनी अनदेखी तस्वीरें, कहा- शुक्रिया 2022

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 1 January, 2023
इंग्लिश तेज़ गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर ने अस्पताल से अपनी अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जोफ्रा की ये तस्वीरें पीठ में स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के दौरान की हैं। आर्चर ने गेंदबाज़ी करने की भी अपनी तस्वीर शेयर की और लिखा, "शुक्रिया 2022...2023 मैं तैयार हूं।" गौरतलब है, आर्चर ने आखिरी बार मार्च-2021 में अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।