लोकप्रिय पाकिस्तानी टीवी होस्ट आमिर लियाकत का हुआ निधन, अपने घर में मिले थे बेहोश
लोकप्रिय पाकिस्तानी टीवी होस्ट आमिर लियाकत का कराची में 49-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लियाकत कथित तौर पर अपने घर में बेहोश मिले थे और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लियाकत का पोस्टमॉर्टम जिन्ना पोस्टग्रैजुएट मेडिकल सेंटर में किया जाएगा। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी समेत कई हस्तियों ने इस पर दुःख जताया है।
read more at Hindustan Times


