केंद्र ने जारी किए ओमीक्रॉन के ताज़ा राज्यवार आंकड़े
केंद्र सरकार ने कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट के ताज़ा राज्यवार आंकड़े जारी किए हैं और अब तक इसके कुल 4,868 मामलों की पुष्टि हुई है। 28 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ओमीक्रॉन के मामले मिले हैं जिनमें से महाराष्ट्र में सर्वाधिक 1,281 जबकि राजस्थान में 645 केस हैं। दिल्ली में ओमीक्रॉन के 546, कर्नाटक में 479 और केरल में 350 मामले हैं।
read more at PIB


