बंगाल रणजी टीम के 6 खिलाड़ी कोविड-19 से संक्रमित मिले, शिवम दुबे भी मिले पॉज़िटिव
बंगाल रणजी ट्रॉफी टीम के 6 खिलाड़ी व 1 सीनियर सपोर्ट स्टाफ कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जबकि मुंबई के ऑल-राउंडर शिवम दुबे और टीम के एक वीडियो एनालिस्ट भी कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। क्रिकेट असोसिएशन ऑफ बंगाल के मुताबिक, सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। गौरतलब है, रणजी ट्रॉफी का आयोजन 13 जनवरी से होना है।
read more at हिन्दुस्तान


