Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

लखीमपुर हिंसा मामले में मंत्री को हटाने की मांग को लेकर किसानों ने किया रेल रोको प्रदर्शन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Monday, 18 October 2021
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर किसानों ने सोमवार को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रेलवे ट्रैक ब्लॉक कर प्रदर्शन किया। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, "अभी तक 30 स्थान प्रभावित हुए हैं...और उत्तर रेलवे ज़ोन में 8 ट्रेन प्रभावित हुई हैं।"