Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंजीनियरिंग छात्र की यूपी के कॉलेज में चाकू मारकर की गई हत्या; 5 छात्र हिरासत में लिए गए

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 14 April, 2022
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में 19-वर्षीय छात्र की बुधवार को छात्रों के एक समूह ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, छात्रों के दो पक्षों में गाली-गलौज के कारण कुछ विवाद हुआ था जिसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस ने मामले में 5 छात्रों को हिरासत में लिया है।