लापता किशोरी का शव दिल्ली में सड़ी-गली हालत में बोरे में मिला, रेप को लेकर एक अरेस्ट
दिल्ली में 14-वर्षीय किशोरी के लापता होने के एक-हफ्ते बाद उसका सड़ा-गला शव नरेला इलाके में एक दुकान के अंदर एक बोरे से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी का 12 फरवरी को दो लोगों ने कथित तौर पर गैंगरेप किया था। पुलिस ने रेप को लेकर संबंधित दुकान के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।


