दिल्ली में वायु गुणवत्ता कुछ सुधार के साथ 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची
दिल्ली में वायु गुणवत्ता पिछले 3 दिनों तक 'गंभीर' श्रेणी में रहने के बाद रविवार को कुछ सुधार के साथ 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गई। वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (सफर) के अनुसार, रविवार सुबह दिल्ली में एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 386 था। वहीं, शनिवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 437 दर्ज किया गया था।
read more at ANI


