पश्चिम बंगाल के गवर्नर धनखड़ को हटाने की मांग वाली याचिका कलकत्ता एचसी ने की खारिज
कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की बर्खास्तगी की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। एक वकील ने आरोप लगाया था कि धनखड़ मंत्रिपरिषद को दरकिनार कर रहे हैं और संविधान का उल्लंघन कर अधिकारियों को सीधे निर्देश दे रहे हैं। बकौल याचिकाकर्ता, धनखड़ बीजेपी के मुखपत्र के रूप में कार्य कर रहे हैं।


