फडणवीस तय करेंगे शपथ-ग्रहण की तारीख, हम सरकार बनाएंगे: बागी नेता शिंदे के गुट के प्रवक्ता
महाराष्ट्र में बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने गुरुवार को कहा कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ-ग्रहण की तारीख तय करेंगे। उन्होंने कहा, "बातचीत शुरू हो गई है...हम सरकार बनाएंगे...शपथ-ग्रहण कल होता है तो...हम कल मुंबई जाएंगे।" बकौल केसरकर, "हमने...पीठ में खंजर नहीं घोंपा...संजय राउत लोगों में असंतोष फैलाने के लिए ऐसा कह रहे हैं।"
read more at LatestLY


