जल्द एनआईए को सौंपेंगे जांच: मंगलुरु में ऑटोरिक्शा में हुए विस्फोट पर कर्नाटक के डीजीपी
कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद ने बुधवार को कहा कि मंगलुरु में एक ऑटोरिक्शा में हुए विस्फोट की जांच जल्द ही औपचारिक तौर पर एनआईए को सौंप दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एनआईए व केंद्रीय एजेंसियां शुरू से ही इस केस की जांच से जुड़ी हुई हैं। गौरतलब है, इस विस्फोट में ऑटोरिक्शा चालक समेत 2 लोग घायल हुए थे।
read more at Hindustan Times


