यूपी में कांग्रेस ऑफिस के बाहर लगा '2024 में राहुल और 2027 में राय' लिखा पोस्टर
लखनऊ (यूपी) में कांग्रेस ऑफिस के बाहर '2024 में राहुल और 2027 में राय, देश-प्रदेश बोल रहा है, हाथ के साथ आएं' लिखा पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की तस्वीर के साथ-साथ प्रियंका गांधी की तस्वीर भी लगी हुई है। अन्य पैम्फ्लेट में 'कांग्रेस लाओ, देश बचाओ' लिखा है।
read more at News18 हिंदी


