आज दोपहर 1 बजे तक 5.83 करोड़ आईटीआर हुए फाइल
आयकर विभाग ने बताया है कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 30 जुलाई (रविवार) को दोपहर 1 बजे तक 5.83 करोड़ आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। यह पिछले साल 31 जुलाई तक दाखिल किए गए आईटीआर की संख्या से अधिक है। आयकर विभाग के मुताबिक, रविवार को दोपहर 1 बजे तक 46 लाख से अधिक लोगों ने लॉगिन किया।
read more at दिप्रिंट


