दिल्ली में प्रदूषण रोधी नियमों के तहत 2,200 से अधिक वाहनों का काटा गया चालान
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और वायु गुणवत्ता के बिगड़ते स्तर के मद्देनज़र रविवार को 2,200 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली में रविवार को 6,757 वाहनों को रोका गया और 2,216 वाहनों का चालान काटा गया। बकौल पुलिस, गैर-ज़रूरी सामान ले जाने वाले पुराने डीज़ल/पेट्रोल वाहनों के परिचालन पर ₹20,000 के चालान का प्रावधान है।
read more at दिप्रिंट


