Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गोवा में चुनाव के बाद 'आप', एमजीपी और टीएमसी के साथ गठबंधन को तैयार हैं: कांग्रेस

short by अंकिता ठाकुर / on Monday, 7 March, 2022
कांग्रेस की गोवा इकाई के प्रभारी दिनेश जी. राव ने कहा कि अगर उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में 21 सीट का बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाई तो वह 'आप', महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) और टीएमसी जैसे दलों के साथ गठबंधन करने को तैयार है। गौरतलब है, कांग्रेस ने 'गोवा फॉरवर्ड पार्टी' के साथ मिलकर यह विधानसभा चुनाव लड़ा है।
read more at भाषा