विराट में जीत की वह चाह दिखती है जो हम अपने खिलाड़ियों में देखना चाहते हैं: महिंद्रा
विराट कोहली के भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है, "वह हमेशा विवादों का केंद्र रहे और इस फैसले पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ सकती हैं।" उन्होंने लिखा, "मेरे लिए वह निडरता, बेबाकी, अविश्वसनीय प्रतिस्पर्धा और जीत की उस चाह का प्रतीक हैं जो हम हमेशा अपने खिलाड़ियों में देखना चाहते हैं।"
read more at Twitter


