अल-सद्र ने की राजनीति छोड़ने की घोषणा, उनके समर्थकों ने इराक में राष्ट्रपति भवन पर किया कब्ज़ा
इराक के शिया धार्मिक नेता मुक्तदा अल-सद्र द्वारा सोमवार को राजनीति छोड़ने की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने बगदाद में विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया और राष्ट्रपति भवन पर कब्ज़ा कर लिया। प्रदर्शन को देखते हुए इराकी सेना ने बगदाद में कर्फ्यू लगा दिया है। अल-सद्र को इराकी राजनीति में बाहरी हस्तक्षेप के विरोध के लिए जाना जाता है।
read more at Reuters


