राजस्थान में बीजेपी ने विधायक कैलाश मेघवाल को पार्टी से किया निष्कासित
राजस्थान में बीजेपी ने विधायक कैलाश मेघवाल (89) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बीजेपी से टिकट न मिलने के बाद शाहपुरा से विधायक मेघवाल निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। बीजेपी अनुशासन समिति के प्रमुख ओंकार सिंह ने कहा, "पार्टी द्वारा घोषित आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने पर मेघवाल को निष्कासित किया गया है।"
read more at ABP न्यूज़


