यूपी में हनुमान मंदिर में मिला मांस का टुकड़ा, पुलिस ने 4 आरोपियों को हिरासत में लिया
पुलिस ने बताया कि बलिया (उत्तर प्रदेश) में शनिवार दोपहर को एक हनुमान मंदिर में मांस का टुकड़ा पड़ा मिला जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार, मामले में आरएसएस के एक नेता की तहरीर पर 4 नामज़द आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


