कोटा में एनईईटी की तैयारी कर रही छात्रा ने पिता से फोन पर बात करने के बाद की खुदकुशी
कोटा (राजस्थान) में एनईईटी की तैयारी कर रही निशा यादव नामक 21-वर्षीय कोचिंग छात्रा ने बुधवार को अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। कोटा में 2 दिन पहले एनईईटी की तैयारी कर रहे 20-वर्षीय छात्र ने आत्महत्या की थी।
read more at हिन्दुस्तान


