केंद्र ने आज से घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया, डीज़ल पर भी निर्यात कर घटा
केंद्र सरकार ने आज (मंगलवार) से घरेलू कच्चे तेल पर अप्रत्याशित लाभ कर को ₹2,100/टन से घटाकर ₹1,900/टन कर दिया है। सरकार ने डीज़ल पर भी निर्यात कर को ₹6.5/लीटर से घटाकर ₹5/लीटर कर दिया है। इसके अलावा सरकार ने विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर कर को ₹4.5/लीटर से घटाकर ₹3.5/लीटर कर दिया है।
read more at भाषा


