अगर वह हाथ भी हिलाएंगे तो बीजेपी को आपत्ति होगी: राहुल गांधी पर लगे आरोप पर शिवपाल
सपा नेता शिवपाल यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगे 'फ्लाइंग किस' के आरोप पर कहा है, "अगर वह (राहुल) हाथ भी हिलाएंगे तो बीजेपी के लोगों को आपत्ति होगी।" गौरतलब है, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि अविश्वास प्रस्ताव पर भाषण के बाद संसद से जाते समय राहुल ने 'फ्लाइंग किस' का इशारा किया था।
read more at ABP न्यूज़


