Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में जीता भारत का पहला स्वर्ण पदक

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 27 August, 2023
ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 25-वर्षीय नीरज ने वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2023 में 88.17-मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो का फाइनल जीता। 2022 में रजत जीतने वाले नीरज वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में एक से अधिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं।