पाकिस्तान के कराची में हिंदू डॉक्टर की गोली मारकर की गई हत्या
पाकिस्तान की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, कराची शहर में एक हिंदू डॉक्टर की ल्यारी एक्सप्रेसवे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मृतक की पहचान कराची नगर निगम के निदेशक रह चुके डॉक्टर बीरबल जेनानी के रूप में हुई है। इस हमले में मृतक डॉक्टर की सहायक डॉक्टर कुरत-उल-इन भी घायल हुई हैं।
read more at हिन्दुस्तान


