प्रोड्यूसर्स से कहना चाहूंगी कि मुझे साइन करें, मैं अवेलेबल हूं: हेमा मालिनी
अभिनेत्री हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या वह भी अपने समकालीनों की तरह फिल्मों में काम करना चाहेंगी। उन्होंने कहा, "अगर मुझे अच्छी फिल्में मिलती हैं तो क्यों नहीं? मैं फिल्में करना चाहूंगी...मैं सभी प्रोड्यूसर्स से कहना चाहूंगी कि आगे आएं और मुझे साइन करें। मैं अवेलेबल हूं।" हेमा आखिरी बार फिल्म 'शिमला मिर्च' (2020) में नज़र आई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


