बिहार में शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में पुरुषों से ज़्यादा महिला अभ्यर्थियों का हुआ चयन
बिहार के शिक्षा विभाग के मुताबिक, बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण में कुल 96,823 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बकौल शिक्षा विभाग, इन चयनित अभ्यर्थियों में से 51% महिलाएं जबकि 49% पुरुष हैं। गौरतलब है कि बिहार में शिक्षक भर्ती के पहले चरण में कुल 1,20,336 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था।
read more at X (formerly Twitter)


