1 सितंबर से क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट नोवी की पायलट सेवा को बंद करेगी मेटा
मेटा 1 सितंबर 2022 से अपने क्रिप्टोकरेंसी डिजिटल वॉलेट 'नोवी' की पायलट सेवा को बंद कर देगी। 'नोवी' की वेबसाइट पर मेटा ने यूज़र्स से 'जल्द-से-जल्द' अपनी राशि निकालने को कहा और बताया कि सेवा समाप्त होने के बाद यूज़र्स अपने ट्रांज़ैक्शन और अन्य डेटा एक्सेस नहीं कर सकेंगे। 'नोवी' को अमेरिका में अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया गया था।


