Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

फॉर्मूला 1 के लिए सऊदी में ड्रेस कोड जारी, घुटने से ऊपर तक के कपड़े नहीं पहन सकेंगी महिलाएं

short by Gunjan Goswami / on Wednesday, 20 October 2021
सऊदी अरब ने दिसंबर में अपने पहले फॉर्मूला-1 इवेंट से पहले पुरुष और महिला प्रतिभागियों, सपोर्ट स्टाफ और कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। महिलाओं को घुटने से ऊपर तक के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है और उनकी नेकलाइन अच्छी होनी चाहिए। वहीं, पुरुष शॉर्ट्स या टैंक टॉप नहीं पहन सकते और शर्टलेस नहीं रह सकते हैं।
read more at Ruetir