एशिया कप का फाइनल जीतने के बाद इशान ने मैदान में की विराट के चलने की नकल
एशिया कप-2023 के फाइनल में भारत की जीत के बाद भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ इशान किशन ने मैदान में विराट कोहली के चलने की नकल की जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इस दौरान विराट ने भी इशान के चलने की नकल की और अन्य भारतीय खिलाड़ी उन्हें देखकर हंसते दिखे। एक फैन ने वीडियो पर कहा, "टीम का माहौल शानदार है।"
read more at हिन्दुस्तान


