Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है एसएफजे से कथित फंडिंग का मामला जिसमें केजरीवाल के खिलाफ की गई जांच की सिफारिश?

short by gunjan goswami / on Tuesday, 7 May, 2024
दिल्ली के उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से कथित फंडिंग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश की है। दरअसल, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दावा किया था कि उसने दिल्ली धमाके (1993) के आरोपी देविंदर पाल भुल्लर की रिहाई के एवज में 'आप' को 2014-22 तक ₹134 करोड़ दिए थे।