पीएम मोदी ने वुशु चैंपियनशिप जीतने पर सादिया को दी बधाई, कहा- उनकी सफलता प्रेरित करेगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉस्को वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर सादिया तारिक को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। पीएम ने लिखा, "उनकी सफलता कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। भविष्य के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" गौरतलब है, श्रीनगर की रहने वाली सादिया ने वुशु स्टार्स चैंपियनशिप में रूस की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
read more at Twitter


