सिर्फ महिलाओं द्वारा घर का काम करने की अपेक्षा वाली मानसिकता में बदलाव की ज़रूरत: हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने तलाक के अनुरोध की एक याचिका खारिज करते हुए कहा है कि घर के सभी काम केवल घर की महिला द्वारा किए जाने की अपेक्षा करने वाली मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाने की ज़रूरत है। कोर्ट ने कहा कि आधुनिक समाज में घरेलू ज़िम्मेदारियों का बोझ पति और पत्नी दोनों को समान रूप से उठाना पड़ता है।
read more at दिप्रिंट


