यूपी के प्राइवेट अस्पताल में अधिकारी के छापे के दौरान मेज़ के नीचे छिपने लगीं आशा कार्यकर्ता
औरैया (यूपी) के प्राइवेट अस्पताल में स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अविचल पांडेय के छापे के दौरान मेज़ के नीचे छिपने की कोशिश करतीं आशा कार्यकर्ताओं का वीडियो सामने आया है। उन्हें सूचना मिली थी कि कमीशन के लिए आशा कार्यकर्ता डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट अस्पताल में ले जाती हैं। बकौल पांडेय, 7 कार्यकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
read more at जनसत्ता


