पैपराज़ी ने मेट गाला में के-पॉप बैंड 'स्ट्रे किड्स' के कलाकारों को कहा 'रोबोट्स'; हुई आलोचना
न्यूयॉर्क (अमेरिका) में आयोजित मेट गाला 2024 इवेंट में पहली बार शामिल हुए के-पॉप बैंड 'स्ट्रे किड्स' के कलाकारों को कुछ पैपराज़ी द्वारा 'रोबोट्स' व 'भावहीन चेहरे' कहे जाने के वीडियोज़ सामने आए हैं। इसे लेकर कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने पैपराज़ी की आलोचना की है। इस पर एक 'X' यूज़र ने लिखा, "क्या ये पैपराज़ी बेवकूफ हैं या रेसिस्ट?"
read more at Hindustan Times


