Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जयपुर के अस्पताल से प्लाज़्मा चुराते लैब टेक्नीशियन को कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़ा, जांच शुरू

short by अपर्णा कुमारी / on Monday, 6 May, 2024
जयपुर (राजस्थान) के जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने एक लैब टेक्नीशियन को प्लाज़्मा चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन लंबे समय से प्लाज़्मा चोरी कर रहा था। सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जांच के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है।
read more at X