Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूएस-मेक्सिको सीमा की दीवार से गिरकर भारतीय शख्स की मौत होने की जांच करेगी गुजरात पुलिस

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Friday, 23 December, 2022
अमेरिका-मेक्सिको सीमा की दीवार फांदने के दौरान गिरकर शख्स की मौत होने के मामले में गुजरात पुलिस ने जांच शुरू की है। बकौल रिपोर्ट, शख्स गुजरात का रहने वाला था और वह पत्नी व 3-वर्षीय बेटे के साथ अमेरिका में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, शख्स के बेटे और पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं।
read more at Hindustan Times