Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नोएडा में कंपनी से निकाले जाने पर 2 युवकों ने महिला एचआर हेड से की छेड़छाड़, केस दर्ज

short by रघुवर झा / on Monday, 10 June, 2024
नोएडा (यूपी) में 2 युवकों द्वारा एक निजी कंपनी की एचआर हेड से बदसलूकी और छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मुताबिक, उसने बीते दिनों कंपनी में कार्यरत दोनों युवकों (आरोपी) को नौकरी से निकाल दिया था जिसके चलते वे नाराज़ थे। बकौल पुलिस, मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
read more at भाषा