पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर बॉलीवुड हस्तियों ने जताया शोक
सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर वरुण धवन, सारा अली खान, रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शोक जताया है। वरुण ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "विश्वास नहीं हो रहा...आपके शब्द और आपका संगीत जीवित रहेगा।" अजय देवगन ने ट्वीट किया, "अब भी अपने मन को मना रहा हूं...ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार को ताकत दे।"
read more at ANI


