Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जलाभिषेक के आह्वान को लेकर कई हिंदूवादी नेता किए गए नज़रबंद

short by शिव / on Wednesday, 6 December, 2023
'बाबरी विध्वंस' की बरसी पर मथुरा (यूपी) में हिंदूवादी संगठनों द्वारा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर जलाभिषेक और दीपदान के आह्वान को लेकर करीब 3 दर्जन हिंदूवादी नेताओं को नज़रबंद किया गया है। मथुरा पुलिस ने कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया है। गौरतलब है, मथुरा और अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।