राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर 4 टुकड़ों में मिला युवक का शव
धौलपुर (राजस्थान) में रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव 4 टुकड़ों में मिला है। पुलिस ने बताया कि युवक की चलती ट्रेन से गिरकर कटने की संभावना जताई जा रही है। बकौल पुलिस, मृतक की पहचान के लिए उसकी फोटो धौलपुर ज़िले के सभी थानों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सर्कुलेट की गई है।
read more at Public


