अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में 49 दोषी करार, 28 आरोपी किए गए बरी
अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों (2008) में मंगलवार को गुजरात की एक विशेष अदालत ने 49 आरोपियों को दोषी ठहराया व 28 को बरी कर दिया। देश की विभिन्न जेलों में बंद आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि 1 घंटे के अंदर हुए कई बम धमाकों में 56 लोगों की मौत हुई थी।
read more at हिन्दुस्तान


