Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं सोनिया गांधी, कांग्रेस ने शेयर की तस्वीर

short by शिव / on Thursday, 6 October, 2022
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी गुरुवार को कर्नाटक में राहुल गांधी व अन्य नेताओं के साथ पार्टी की देशव्यापी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। कांग्रेस ने ट्विटर पर सोनिया व राहुल की तस्वीर शेयर कर लिखा, "कारवां ये बढ़ रहा है...हौसला अब मिल रहा है।" पार्टी ने कहा, "विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मज़बूती मिली।"