₹100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में 1 साल बाद जेल से रिहा हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री
महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी नेता अनिल देशमुख बुधवार को ₹100 करोड़ के भ्रष्टाचार मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए। दरअसल, हाईकोर्ट द्वारा उनकी ज़मानत पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद सीबीआई कोर्ट ने उनकी रिहाई के आदेश जारी किए। देशमुख 1 साल बाद जेल से रिहा हुए हैं।
read more at abp न्यूज़


