बिहार में युवक ने ज़मीन के विवाद में 60 वर्षीय पिता की गोली मारकर की हत्या
नालंदा (बिहार) में नशे में धुत एक युवक ने बुधवार को अपने 60 वर्षीय पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पिता और बेटे के बीच ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था और बुधवार को भी इसे लेकर झगड़ा हुआ था। बकौल डीएसपी, हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया है।
read more at ABP न्यूज़


