सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक ने मर्यादाओं को लांघते हुए ट्वीट किए थे: यूपी पुलिस
उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल संचालक मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को पुलिस की विधिक व नियमानुसार कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बताया गया, "मनीष के खिलाफ एक नामज़द केस दर्ज है, उसने समय-समय पर मर्यादाओं को लांघते हुए ट्वीट किए हैं।"
read more at Twitter


