विस्तारा एयरलाइन की आलोचना वाले ट्वीट में राहुल बोस ने विस्तारा नामक यूज़र को किया टैग
अभिनेता राहुल बोस ने विस्तारा एयरलाइन की आलोचना वाले ट्वीट में गलती से विस्तारा नामक एक महिला यूज़र को टैग कर दिया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "ग्राउंड स्टाफ बेपरवाह था…बिज़नेस क्लास के यात्रियों को लाउंज में प्रवेश नहीं मिला…व बोर्डिंग में देरी हुई और खाना...खाने योग्य नहीं था।" वहीं, महिला यूज़र ने ट्विटर बायो में लिखा है, "नॉट ऐन एयरलाइन।"
read more at Hindustan Times


