देव दीपावली पर यूपी के प्रयागराज में गंगा, यमुना व संगम के घाटों पर जलाए गए 11 लाख दीये
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को देव दीपावली के मौके पर गंगा, यमुना और संगम के घाटों पर 11 लाख दीये जलाए गए। इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने संगम में डुबकी लगाई और शहर के विभिन्न घाटों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोगों को देव दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
read more at लेटेस्टली


