मद्रास एचसी ने मेडिकल पाठ्यक्रमों में तमिलनाडु के सरकारी स्कूली छात्रों के कोटा को रखा बरकरार
मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सरकारी स्कूल के छात्रों को 7.5% आरक्षण देने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को बरकरार रखा। बकौल कोर्ट, "हम राज्य को 5-साल में इसकी समीक्षा करने का निर्देश देते हैं...सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए...कदम उठाएं जिससे आरक्षण को 5-साल से आगे न बढ़ाया जाए।"


