Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जगदीप धनखड़ ने ली देश के 14वें उप-राष्ट्रपति के तौर पर शपथ

short by रौनक राज / on Thursday, 11 August, 2022
पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को देश के 14वें उप-राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में धनखड़ को उप-राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि धनखड़ ने विपक्ष की उम्मीदवार मार्ग्रेट आल्वा को 346 मतों के अंतर से हराकर उप-राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज की थी।