विदेश मंत्री जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्ष से जापान में मिले, कहा- यूक्रेन युद्ध पर हुई चर्चा
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने टोक्यो (जापान) में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की है। मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए जयशंकर ने ट्वीट किया, "अमेरिकी विदेश मंत्री से...मिलकर अच्छा लगा...यूक्रेन युद्ध व उसके प्रभाव और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय मुद्दों पर हमारी बातचीत हुई।" बकौल जयशंकर, "हम क्वाड के समझौतों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।"
read more at LatestLY


